1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sunny Leone, Tera Intezaar, Bigg Boss 11

सलमान खान ने सनी लियोनी को बना दिया बहन

सलमान खान
सलमान खान के शो बिग बॉस में सेलिब्रिटीज़ अपनी फिल्म को प्रमोट करना पसंद करते हैं। सलमान खान के वीकेंड पर उपस्थित रहने से शो को अच्छी टीआरपी मिलती है और फिल्म का प्रचार भी हो जाता है। 
 
अरबाज खान की फिल्म 'तेरा इंतजार' प्रदर्शित होने वाली है और अरबाज अपनी फिल्म को सलमान के शो में प्रमोट करने का मौका भला कैसे छोड़ते। वे फिल्म की हीरोइन सनी लियोनी के साथ पहुंच गए बिग बॉस शो में। 
 
सलमान खान ने दोनों का परिचय देते हुए कहा कि आ रहे हैं मेरे भाई अरबाज खान और आप सबकी बहन सनी लियोनी। ऐसा उन्होंने एक-दो बार कहा और सनी को दर्शकों की बहन बना दिया। जाहिर सी बात है कि सलमान मजाक कर रहे थे और लोगों को उकसा रहे थे। 
 
अरबाज के बारे में सलमान खान ने कहा कि हम दोनों लंबे समय बाद मिल रहे हैं। अरबाज अपने काम में व्यस्त हैं और मैं अपने। हम छ: घंटे बाद मिल रहे हैं। यह कह कर अरबाज को उन्होंने गले से लगा लिया। 
 
सलमान मजाक के मूड में थे और उनका यह अंदाज इस बार वीकेंड पर देखने को मिला। 
अगला लेख
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का पोस्टर जारी, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में