1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan Production House to release seven show

सज़ा के बाद भी काम नहीं रुका है सलमान का, प्रोडक्शन हाउस की सात सौगातें

सलमान खान
सलमान खान को लेकर जेल का फैसला सुनने के बाद उनके फैंस काफी निराश हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पीक पाइंट पर चल रहे सलमान खान को अचानक पांच साल जेल की कड़ी सज़ा ने सभी को हिला कर रख दिया है। सलमान बॉलीवुड में लगातार फिल्में लेकर आने वाले थे और दर्शक उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। 
 
हालांकि सलमान खान रुके नहीं हैं। उनकी फिल्में और रियलिटी शोज़ का तो पता नहीं लेकिन उनका प्रोडक्शन हाउस जल्द ही नए काम करने वाला है। खबर के मुताबिक उनका प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स नए टीवी शोज़ लेकर आने वाला है। वो भी एक नहीं, दो नहीं, पूरे सात शो। 
 
जी हां, सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने करीब सात शो तय किए हैं तो कई चैनल्स पर प्रसारित होंगे। इसमें हर ज़ोनर के शो शामिल होंगे। रोमांटिक, कॉलेज ड्रामा, पारिवारिक ड्रामा शो, कॉमेडी सीरियल, मर्डर मिस्ट्री और भी बहुत कुछ। इसमें सीरियल्स के अलावा रियलिटी शो भी शामिल होगा, जिसका कंसेप्ट काफी अलग होगा। इसमें काफी नए टैलेंट को मौका मिलेगा। प्रोडक्शन हाउस इसे लेकर काफी उत्साहित है। 
 
इसके लिए प्रोडक्शन हाउस मान गया है लेकिन सलमान की सज़ा की वजह से काम शुरू होने में वक़्त लगेगा। देखते हैं सलमान के फैंस को ये सात सौगातें कब तक मिलने वाली हैं। सलमान खान की सजा के बाद उनके फैंस उनकी रिहाई की दुआएं कर रहे हैं। 
अगला लेख
काला हिरण शिकार खुलासा, सलमान को इन्होंने कहा था गोली चलाने के लिए