गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan kept his promise to rebuild flood affected houses
Written By
Last Modified: रविवार, 30 अगस्त 2020 (16:38 IST)

सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे 70 घर

सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे 70 घर - salman khan kept his promise to rebuild flood affected houses
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फरवरी में महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था और अब उन्होंने यह वादा पूरा कर दिया है। वे महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव में घरों के पुनर्निर्माण में मदद कर रहे हैं।

 
सलमान खान ने इस गांव को गोद लिया था जो 2019 में बाढ़ से बेहद प्रभावित था। घरों के पुनर्निर्माण शुरू करने के बारे में कैबिनेट मंत्री ने पुष्टि की है।
 
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर कहा, 70 प्रभावित घरों में काम आखिरकार शुरू हो गया है। अभिनेता की मदद से, सरकार 70 परिवारों को उनके घरों के पुनर्निर्माण में मदद करने में सक्षम रही।
 
सलमान ने एक कंपनी की मदद से गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उस दौरान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ईद पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण फिल्म की डेट टाल दी गई। वे जल्द ही बिग बॉस 14 की मेजबानी करते नजर आने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
क्या तीसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत? एक्टर की पत्नी ने दिया यह जवाब