1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan film bharat box office collection day 2

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी सलमान खान की फिल्म भारत का तूफान, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Salman Khan
ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 'भारत' पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने में कामयाब रही। यह फिल्म ना केवल साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर बनी, बल्कि सलमान के करियर की भी बड़ी ओपनर फिल्म रही।


फिल्म भारत ने पहले दिन बंपर ओपनिंग लेते हुए रिकॉर्ड 42.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म दूसरे दिन 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर करने में कामयाब रही है। 
 
भारत का अब तक का कुल कलेक्‍शन 73.30 करोड़ रुपए हो गया है। सलमान खान की इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई की रफ्तार से लग रहा है कि भारत तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।
 
सलमान खान भी फिल्म भारत की इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर इस प्‍यार के लिए फैंस का शुक्र‍िया कहा। सलमान ने ट्वीट किया- बिग थैंक यू सबको, आपने मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। मैं बहुत खुश हूं।
 
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई हैं। इनके अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म में 1947 से 2010 तक की कहानी दिखाई गई है।
अगला लेख
साल 2020 की ईद पर रिलीज होगी इंशाअल्लाह, आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे सलमान खान