1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor share throwback childhood photo malaika arora says why so grumpy

अर्जुन कपूर के बचपन की तस्वीर देखकर मलाइका अरोरा ने पूछा यह सवाल

Arjun Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोरा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के फोटो पर कमेंट करते रहते हैं। 
 
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में 7 से 8 साल की उम्र के अर्जुन एक घोड़ागाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हॉर्स राइडिंग की तैयारी मैंने काफी पहले ही शुरू कर दी थी। मुझे पता था एक दिन पानीपत फिल्म करूंगा।
 
अर्जुन के बचपन की इस तस्वीर में उनके एंग्री एक्सप्रेशन देखकर जबरदस्त कमेंट आने शुरू हो गए हैं। अर्जुन की कथित गर्लफ्रैंड मलाइका अरोरा ने भी कमेट करते हुए लिखा, 'इतना गुस्सा क्यों?' 
 
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अप‍कमिंग फिल्म पानीपत के लिए घुड़सवारी सीख रहे हैं। यह फिल्म 1761 में मराठा और अफगान शासकों के बीच युद्ध की कहानी है। फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट कृति सेनन नजर आने वाली हैं। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में अपने रोल के लिए अर्जुन पहली बार बाल्ड लुक में नजर आने वाले हैं।
अगला लेख
शादी के बाद भी अपनी पूरी जिंदगी इस शख्स के साथ बिताना चाहती हैं सारा अली खान