सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. actres aahana kumra wants to work in political films
Written By

इस तरह की फिल्में करना चाहती हैं बोल्ड एक्ट्रेस अहाना कुमरा

Aahana Kumra
Photo : Instagram
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में बोल्ड लड़की का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आई अहाना कुमरा इस साल फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के किरदार को निभाया था।
Photo : Instagram
इस फिल्म में अहाना ने इस किरदार को इतना ज़्यादा एन्जॉय किया कि अब वह ज़्यादा से ज़्यादा पॉलिटिकल फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं। प्रियंका गांधी के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री अहाना कुमरा का कहना है कि अगर उन्हें इस तरह का किरदार दोबारा मिलता है तो राजनीतिक विषय को जानने के लिए वह इस तरह की कई और भी फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी।
अहाना से जब पूछा गया कि क्या वह और अधिक राजनीतिक फिल्मों का हिस्सा बनना चाहेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि हां, अगर वे मुझे इस तरह का कोई रोल ऑफर करते हैं, तो क्यों नहीं। सशक्त और अच्छी अभिनेत्रियों के लिए इस तरह के किरदारों को निभाने का यह एक अच्छा समय है।
Photo : Instagram
इस फिल्म से उन्हें सबसे ज्यादा क्या मिला इस बारे में बात करते हुए अहाना ने कहा, एक बिल्कुल अलग इंसान के रूप में दिखना यानि कि एक सम्पूर्ण बदलाव जिसके बारे में मैंने पहले कभी सोचा भी नहीं था, यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।
Photo : Instagram
इस साल के प्रारंभ में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित थी। हाल ही में अहाना कुमरा ने निर्देशक प्रकाश झा को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने प्रकाश झा पर शूट के दौरान गलत टिपण्णी करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें
यह मजेदार जोक पढ़कर इतनी हंसी आएगी कि मूड फ्रेश हो जाएगा : सब सो जाएंगे तब मैं बजाऊंगा