सम्बंधित जानकारी
- कपूर खानदान में बजेगी शहनाई, तय हो गई करिश्मा कपूर की शादी की तारीख!
- रितिक रोशन ने ठुकरा दी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म
- धड़क के बाद यह फिल्म निर्माता जाह्नवी कपूर को लेकर बनाएगा करोड़ों रुपये की फिल्म
- मिशन इम्पॉसिबल - फॉलआउट : मूवी प्रिव्यू
- गदर में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी का पुत्तर अब बनकर आ रहा है जीनियस हीरो...
सलमान खान की फिल्म भारत में इस हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री
सलमान खान की फिल्म भारत से लगातार एक्टर्स को जोड़ा जा रहा है। डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर कोशिश कर रहे हैं कि छोटी-छोटी सी भूमिका में नामी कलाकार को लिया जाए। प्रियंका चोपड़ा सलमान की पत्नी के रोल में नजर आएंगी तो जैकी श्रॉफ को सलमान के डैड बनने का रोल मिला है। दिशा पाटनी को सलमान की बहन के रूप में देखा जाएगा।
अब एक और हॉट एक्ट्रेस को भारत से जोड़ा गया है और इससे फिल्म की स्टार कास्ट और मजबूत हो गई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में फिल्म से और कलाकार जोड़े जाएंगे। खबर तो ये है कि कैटरीना कैफ भी इस फिल्म में नजर आ सकती हैं। दिलबर-दिलबर...
इस हॉट एक्ट्रेस का नाम है नोरा फतेही जिन पर फिल्माया गया 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर-दिलबर' इस समय चार्टबस्टर साबित हो रहा है। मोरक्कन-कैनेडियन नोरा डांस में बेहद माहिर हैं। खबर है कि इस फिल्म में नोरा का सिर्फ डांस नहीं होगा बल्कि वे एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
नोरा का कहना है कि वे इतने बड़े प्रोजेक्ट को पाकर सातवें आसमान पर हैं। यह सपने के सच होने जैसा है। सलमान सर और अली सर के साथ काम करना बहुत बड़ी बात है। छोटे परदे पर लोकप्रिय....
छोटे परदे पर नोरा ज्यादा लोकप्रिय रही हैं। बिग बॉस के नौवें सीजन में उन्होंने वाइल्ड कार्ड के जरिये एंट्री ली थी और घर में तीन सप्ताह बिताए थे। 2016 में वे डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी नजर आई थीं।
