1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Sanjay Leela Bhansali, Salman Khan

रितिक रोशन ने ठुकरा दी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म

रितिक रोशन
रितिक रोशन के फिल्मों के सिलेक्शन पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। वे बड़े स्टार हैं, लेकिन गलत फिल्में साइन कर लेते हैं। शायद इसीलिए रितिक आज वहां नहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए। 
 
जब वे फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए आए थे तो उनसे उम्मीद की गई थी कि वे खान त्रिमूर्ति को पछाड़ देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस समय तो अक्षय कुमार और अजय देवगन से भी वे पीछे नजर आते हैं। 

 
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह, रितिक के आने के वर्षों बाद आएं और दोनों 300 करोड़ क्लब के लिए फिल्में दे चुके हैं, लेकिन रितिक अब तक ऐसा नहीं कर पाए। 
 
अब रितिक रोशन ने एक और ऐसी फिल्म ठुकरा दी है जिसके बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के चांसेस बहुत ज्यादा थे। संजय लीला भंसाली दक्षिण भारतीय फिल्म 'पुलिमुरुगन' का हिंदी रिमेक बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म वहां पर सुपरहिट रही थी। 
 
यह एक ऐसे लॉरी ड्राइवर की कहानी है जो आदमखोर बाघों का शिकार करता है। फिल्म में एक्शन और एडवेंचर का तालमेल है। भंसाली चाहते थे कि यह फिल्म रितिक करें, लेकिन रितिक ने यह फिल्म ठुकरा दी। 

 
रितिक और भंसाली इसके पहले गुजारिश फिल्म साथ कर चुके हैं। भंसाली एक और फिल्म रितिक के साथ करना चाहते थे, लेकिन रितिक ने इस पर पानी फेर दिया। 
 
रितिक से ना सुनने के बाद अब इस फिल्म को सलमान के साथ बनाने का प्लान कर रहे हैं। 
अगला लेख
गदर में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी का पुत्तर अब बनकर आ रहा है जीनियस हीरो...