1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan, Antim, special show for childeren

सलमान खान ने ऐसे बच्चों को दिखाई 'अंतिम' जिन्होंने कभी थिएटर भी नहीं देखा

सलमान खान ने अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए मुंबई स्थित गैटी गैलेक्सी थिएटर में 'अंतिम' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

Salman Khan
सलमान खान की नवीनतम फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर को रिलीज़ हो गई है और प्रशंसकों व दर्शकों से शानदार समीक्षा प्राप्त कर रही है। सलमान खान द्वारा हाल ही में अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। 
 
फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' का मुंबई स्थित गैटी गैलेक्सी में अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए एक स्क्रीनिंग सेशन का आयोजन किया गया। यह क्षण बच्चों के लिए अद्‍भुत रहा क्योंकि उन्होंने पहले कभी थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव नहीं किया था। यही वजह है कि बच्चों ने इस नए अनुभव का भरपूर आनंद लिया और साथ में खूब मस्ती करते हुए नज़र आए। 
 
'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान, आयुष शर्मा, महेश मांजरेकर और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। फिल्म ने चार दिनों में 21.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
अगला लेख
चुनावी चुटकुला : गर्लफ्रेंड की शादी बनाम नेताजी का चुनाव