1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mouni Roy looks hot in these 5 photographs

शादी करने जा रही मौनी रॉय के वो 5 फोटो जिन्होंने मचा दिया तहलका

Mouni Roy
छोटे और बड़े परदे की लोकप्रिय एक्ट्रेस और 'नागिन' के रूप में मशहूर मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और समय-समय पर फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

उनके कुछ फोटो ऐसे हैं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लगने के साथ-साथ हॉट भी लगी हैं। फैंस ने इन फोटो को काफी पसंद भी किया है। 

इन दिनों मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कई दिनों से मौनी रॉय बैंकर सूरज नांबियार संग रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं। वहीं अब मौनी रॉय की शादी की डेट सामने आई है। खबरों के अनुसार मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज से शादी रचाएंगी। बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। दोनों की शादी दुबई या इटली में होगी।

शादी के बाद मौनी रॉय अपने होमटाउन कूचबिहार में रिसेप्शन रखेंगी। इस रिसेप्शन में वो सभी लोग शामिल होंगे, जो उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में नहीं जा रहे हैं। 

बता दें कि सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। मौनी की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो में मौनी और सूरज साथ नजर आ रहे थे। यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, पर मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
अगला लेख
श्रेया घोषाल ने बचपन के दोस्त और ट्वीटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को दी बधाई