सम्बंधित जानकारी
- कबीर सिंह की एक्ट्रेस निकिता दत्ता का फोन सरेआम छीना, हीरोइन सदमे में
- 83 ट्रेलर रिव्यू : शानदार ट्रेलर के बाद रणवीर सिंह की इस फिल्म का इंतजार करना मुश्किल
- इंतजार हुआ खत्म रणवीर सिंह स्टारर 83 का ट्रेलर हुआ ऑउट, क्रिकेट प्रेमी रोमांचित
- डिम्पल कपाड़िया जब सनी देओल और धर्मेन्द्र के साथ एक साथ कर रही थीं रोमांस
- Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: शादी कैसी हो इसको लेकर आमने-सामने थे कैटरीना और विक्की
श्रेया घोषाल ने बचपन के दोस्त और ट्वीटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को दी बधाई
भारतीयों ने फिर झंडा गाढ़ दिया है। पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ बने हैं और दुनिया भर से उन्हें बधाई मिल रही है। बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने भी पराग को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
एक बात खास है। श्रेया और पराग लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। एक ट्वीट में तो श्रेया ने उन्हें अपने बचपन का दोस्त भी बताया है। श्रेया के पुराने ट्वीट्स देखेंगे तो उसमें पोस्ट किए गए फोटो में पराग भी दिखाई देंगे।
श्रेया के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय भी पराग के अच्छे दोस्त हैं। शिलादित्य भी टेक्नोलॉजी एक्सिक्यूटिव हैं।
पराग आईआईटी मुंबई से पढ़े हुए हैं। वे माइक्रोसॉफ्ट, याहू जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं। 2011 में उन्होंने ट्विटर जॉइन किया था।
