1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan and sonakshi sinha wedding photo truth

क्या सलमान खान ने गुपचुप तरीके से रचा ली सोनाक्षी सिन्हा संग शादी? जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई | salman khan and sonakshi sinha wedding photo truth

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सलमान खान का नाम वैसे तो बॉलीवुड की कई हसिनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन 56 साल की उम्र में भी वह कुंवारे हैं। सलमान की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
अब सलमान की शादी को लेकर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सलमान दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को अंगुठी पहनाते नजर आ रहे हैं। सोनाशी की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि भाईजान ने गुपचुप तरीके से सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। 
 
Photo - Twitter
हालांकि बता दे कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी की जो तस्वीर वायरल होरही है वह फोटोशॉप की गई है। सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है। 
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सलमान का नाम इन दिनों यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है। यूलिया और सलमान ने लॉकडाउन का वक्त साथ ही बिताया था। 
 
वहीं सोनाक्षी का नाम बीते कुछ समय से जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया है। उन्होंने जहीर को अपना बेस्टफ्रेंड बताया था। 
 
अगला लेख
2022 में शादी करेंगे 'राधे श्याम' एक्टर प्रभास! इस ज्योतिषाचार्य ने किया दावा