सम्बंधित जानकारी
- क्रिकेटर शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड में भी छाई शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक
- Russia Ukraine War : अब यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के मसीहा बने सोनू सूद, बोले- मेरा सबसे कठिन कार्य...
- शुरू हुई 'फुकरे 3' की शूटिंग, इस वजह से फिल्म से बाहर हुए अली फजल
- सुधांशु सरिया की फिल्म 'सना' में नजर आएंगी राधिका मदान
- जॉन अब्राहम की अटैक का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
अमेजन प्राइम वीडियो एवं मामी ने 'मैत्री : फीमेल फर्स्ट कलेक्टिव' किया लॉन्च
भारत के सबसे चहेते एंटरटेनमेंट हब, अमेजन प्राइम ने 'मैत्री : फीमेल फर्स्ट कलेक्टिव' के लॉन्च के लिए मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) के साथ गठबंधन किया है। वार्ता व सहयोग के लिए महिलाओं को एक मंच पर लाने वाला अभियान, मैत्री महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान होगा, जहां वो अपने विचार साझा कर सकेंगी, एक दूसरे के अनुभवों से सीख सकेंगी और उद्योग के अंदर मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए काम कर सकेंगी।
यह पहल मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक समुदाय का निर्माण करने का प्रयास है, जहां वो त्रैमासिक आधार पर मिलकर अपने अनुभव, चुनौतियों और सफलताओं के बारे में बात कर सकें, और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपने विचार व सुझाव रख सकें। इस सत्र की कुछ झलकियां अमेजन प्राइम वीडियो भारत के यूट्यूब चैनल, मामी के यूट्यूब चैनल और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी।
इसके पहले एपिसोड में 16 महिलाओं ने प्रथम सत्र में हिस्सा लिया, जो लाइव हो गया है। इन महिलाओं में जंगली पिक्चर्स एवं टाइम्स स्टूडियोज़ ओरिज़नल्स की सीईओ अमृता पांडे, स्क्रीनराइटर एवं हेयरस्टाइलिस्ट आयशा डिवित्रे ढिल्लों, स्क्रीनराइटर एवं लेखिका भवानी अय्यर, फिल्म निर्माता गायत्री, फिल्म निर्माता जीवा, स्क्रीनराइटर जूही चतुर्वेदी, फिल्म निर्माता कुंजिला मैस्किलामणि, अभिनेत्री एवं टीवी होस्ट मिनी माथुर शामिल थीं।
इसके अलावा फिल्म निर्माता नूपुर अस्थाना, फिल्म निर्माता अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, फिल्म निर्माता रिंटु थॉमस, अभिनेत्री एवं निर्माता श्वेता त्रिपाठी शर्मा, कॉमेडियन अभिनेत्री सुमुखी सुरेश, फिल्म निर्माता एवं लेखिका ताहिरा कश्यप खुराना, एवं हेड ऑफ इंडिया ओरिज़नल्स अमेजन प्राइम वीडियो अपर्णा पुरोहित और मामी की आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरन भी शामिल हैं, जो इस वार्ता में सम्मिलित हुईं।
