Russia Ukraine War : अब यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के मसीहा बने सोनू सूद, बोले- मेरा सबसे कठिन कार्य... | ukraine russia war sonu sood has come help to indian students
कोरोना महामारी के समय प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा कर 'मजदूरों के मसीहा' बने सोनू सूद की पूरे देश में जमकर तारीफ हुई थी। कोरोना के मुश्किल समय में सोनू सूद ने लोगों की हरसंभव सहायता की थी। अब यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में फंसे भारतीय छात्रों के लिए मसीहा बन गए हैं।
That's my job.
— sonu sood (@SonuSood) March 2, 2022
I am glad that I was able to do my bit,
Big thank you to Government of India for all the support.
Jai hind https://t.co/KWhf7R4pP9
सोनू सूद यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने में मदद कर रहे हैं। जो छात्र सोनू से मदद पा रहे हैं वो खुद ही अब सोशल मीडिया के जरिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं।
Its so nice to see our Real Hero @sonusood helping hundreds of students stuck in Ukraine to cross borders and reach safe places. Heroes like him keep the faith in humanity alive. #Indiansinukraine pic.twitter.com/cmKLZhMsyY
— ललित अग्रवाल (@LalitAgarwalla_) March 2, 2022
कई छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बता रहे हैं कि युद्ध के हालात के बीच किस तरह सोनू सूद और उनकी टीम ने मदद की।
Tough times for our students in Ukraine & probably my toughest assignment till date. Fortunately we managed to help many students cross the border to safe territory. Lets keep trying. They need us. Thank You @eoiromania @IndiaInPoland @meaindia for your prompt help.
— sonu sood (@SonuSood) March 2, 2022
Jai Hind https://t.co/q9oJ428pHu
सोनू सूद ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'यूक्रेन में हमारे छात्रों के लिए कठिन समय और शायद अब तक का मेरा सबसे कठिन कार्य। सौभाग्य से हम कई छात्रों को सीमा पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहें। उन्हें हमारी जरूरत है। धन्यवाद।'
बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों तक सोनू सूद की मदद ऐसे समय में पहुंच रही है, जब भारत सरकार ने वहां से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद के इस नेक काम की जमकर तारीफ हो रही है।
