1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham film attack new poster out trailer release date

जॉन अब्राहम की अटैक का नया पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

john abraham
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म में जॉन धुआंधार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म अटैक का पहला पार्ट 1 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

 
वहीं अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है। जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में जॉन अब्राहम बाइक पर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने कैप्शन में लिखा, 'अटैक 1 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।' इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी अहम रोल में नजर आएंगी। 
 
फिल्म 'अटैक' की जानकारी देते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर अगले 3 दिनों में रिलीज होगा। इस फिल्म में जॉन अब्राहम सुपर सोल्जर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने निर्देशित किया है। 
 
अगला लेख
सबा आजाद का खास ख्याल रख रहा रितिक रोशन का परिवार, भेजा घर का बना टेस्टी खाना