सम्बंधित जानकारी
- 'आर्या 3' का दमदार टीजर रिलीज, सिगार जलाते और पिस्टल लोड करते हुए नजर आईं सुष्मिता सेन
- खुद को परफेक्ट हसबैंड नहीं मानते विक्की कौशल, बोले- बेस्ट देने की कोशिश करता हूं
- जैसलमेर में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग सात फेरे लेंगी कियारा आडवाणी, शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान
- मदालसा शर्मा ने ससुर मिथुन दा के डॉग लव के बारे में की बात
- 'पाकीजा' का बनने जा रहा पाकिस्तानी रीमेक, यह एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल
शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने हेलन संग क्यों रचाई शादी? सालों बाद किया खुलासा | salim khan reveals why he married with helen
सलीम खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर रह चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई सुपरहिट फिल्में लिखी है। सलीम खान अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सलीम खान ने शादीशुदा होते हुए हेलन संग दूसरी शादी रचाई थी।
अब सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान के शो 'द इन्विसिबल विद अरबाज खान' में अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की है। सलीम खान ने बताया कि उन्होंने क्यों दूसरी शादी की।
इस शो का एक प्रोमो वीडियो अरबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अरबाज अपने पिता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरबाज उनसे हेलन से शादी को लेकर सवाल पूछते हैं।
इसके बाद सलीम इसका जवाब देते हुए कहते हैं, वह उस समय यंग थीं, मैं भी था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने बस उनकी मदद के लिए ऐसा किया। यह एक इमोशनल एक्सिडेंट था जो किसी के साथ भी हो सकता है।
बता दें कि सलीम खान की पहली शादी 1964 में सुशीला चरक (सलमा) से हुई थी। शादीशुदा होते हुए सलीम खान का एक्ट्रेस हेलेन संग अफेयर शुरू हुआ। दोनों ने 1981 में शादी रचा ली।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
