दुनियाभर में 'पठान' का तूफान जारी, 9 दिन में किया 700 करोड़ का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन | shahrukh khan film pathaan box office collection day 9
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' हर दिन कमाई के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 9वें दिन भी डबल डिजिट में कलेक्शन कर सभी को सरप्राइज कर दिया है।
फिल्म ने 9वें दिन ऑल इंडिया 15.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। 9 दिन में 'पठान' अब तक 364 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार पठान दुनियाभर में 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पर चुकी है।
पठान ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़, पांचवे दिन 58.50 करोड़, छठ़े दिन 25.50 करोड़ रुपए और सातवें दिन 21 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म ने आठवें दिन 17.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

