1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Saif Ali Khan, Abhishek Bachchan, Sonakshi Sinha, Anurag Basu

अभिषेक, सैफ, सोनाक्षी, राजकुमार, तापसी, ईशान एक ही फिल्म में आएंगे नजर

अभिषेक बच्चन
लगता है कि मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर फिर एक बार लौट आया है। कलंक, तख्त, पानीपत जैसी फिल्में बन रही हैं जिसमें कई सितारे साथ में नजर आएंगे। ऐसा नजारा सत्तर और अस्सी के दशक की फिल्मों में नजर आता था जब एक ही फिल्म में टॉप स्टार्स साथ में काम करते दिखाई देते थे। 
 
जग्गा जासूस की असफलता को भूलाकर फिल्म निर्देशक अनुराग बसु अब अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह उनकी फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल होगी। 
यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें धर्मेन्द्र, शिल्पा शेट्टी, इरफान खान, केके मेनन, शरमन जोशी जैसे कलाकारों ने साथ काम किया था। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन कलाकार चुन लिए गए हैं। 
 
अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, राजकुमार राव, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और ईशान खट्टर इस फिल्म में नजर आएंगे। एक और एक्ट्रेस को फिल्म से जोड़ा जाएगा। फिल्म में प्रीतम का संगीत होगा। 

बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर को भी अनुराग बसु लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म करने से मना कर दिया। अनुराग अब उनके बिना ही इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं। 
अगला लेख
75 वर्षीय अमिताभ बच्चन का धमाका, आमिर खान के साथ खुद करेंगे फाइट