1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rubina Dilaik meets with car accident in Mumbai

रुबीना दिलैक की कार का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव ने बताया कैसा है हाल

rubina dilaik
Rubina Dilaik Car Accident: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को 'बिग बॉस' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। रुबीना ने 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं अब रुबीना के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बात की जानकारी रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
अभिनव शुक्ला ने इस घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना की हेल्थ के बारे में भी बताया है। अभिनव ने बताया कि रुबीना इस घटना के वक्त कार में ही थीं, वो बाल-बाल बच गई हैं। अभिनव ने कहा कि कार चलाते हुए एक शख्स ने फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप की और फिर इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। 
 
अभिनव ने लिखा, यह हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट्स जंप करने वाले मूर्खों से सावधान रहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में साझा की जाएगी। रुबीना कार के अंदर थीं, वह ठीक हैं। उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं। 
 
अभिनव ने इस ट्वीट को मुंबई पुलिस को भी टैग किया है और लिखा, मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दंगल से लेकर जुबली तक अपारशक्ति खुराना का इंडस्ट्री में जबरदस्त सक्सेस ग्राफ