1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. RRR surpasses Aamir Khan PK and Rajnikanth 2.0 box office collection

RRR Box Office Collection आरआरआर ने रजनीकांत की 2.0 और आमिर खान की पीके को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ा

RRR
आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है। रामचरण और जूनियर एनटीआर द्वारा निभाए गए लीड रोल वाली फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। 
 
जहां तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात है तो यह मूवी 4 अप्रैल तक 819 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। ऐसा कर यह फिल्म रजनीकांत की '2.0' और आमिर खान की 'पीके' से आगे निकल गई है। 
 
अगर हम भारतीय फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करे तो आरआरआर अब ऑलटाइम लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में हैं इसलिए इसके और आगे निकलने की उम्मीद है। 
आरआरआर के हिंदी वर्जन की बात की जाए तो 10 दिनों में यह मूवी  184.59 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही आरआरआर दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी। 
अगला लेख
उर्वशी रौटेला ने परफॉर्मेंस के दौरान बचाया खुद को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से