1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. remo dsouza talks about his relation with salman khan after race 3 flop

रेमो डिसूजा ने बताया, रेस 3 के फ्लॉप होने के बाद कैसा है सलमान खान संग उनका रिश्ता

Remo DSouza
कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने सलमान खान के साथ 'रेस 3' बनाई थी। इस फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक कुछ अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला था। खबरों की माने तो रेस 3 के फ्लॉप होने की वजह से रेमो और सलमान के बीच दूरियां आ गई थी।

 
रेमो डिसूजा फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रेमो ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से बॉन्डिंग के बारे में बातचीत की। 
रेमो ने कहा कि वे दोनों अब भी मिलते हैं। फिल्म के बारे में दोनों के बीच चर्चा होती है। दोनों फिल्म में व्यस्त होने के वजह से ज्यादा मिल नहीं पाते है। 
 
रेमो ने आगे बताया कि उनके पास अभी फिल्म 'डांसिंग डैड' है जिसमें वह सलमान को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी एक्टर शूटिंग के लिए वक्त निकाल सकेंगे वह उन्हें इस फिल्म में लेना चाहेंगे।

रेस 3 के बारे में बात करते हुए रेमो ने कहा, वे खुश थे कि सलमान ने रेस 3 के डायरेक्शन के लिए उनको चुना, और वे बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन से खुश थे। लेकिन जिस तरह रिव्यु की वो अपेक्षा कर रहे थे वो ना मिलने का वजह से थोड़ा दुखी थे।
 
रेमो डिसूज़ा के वर्क फ्रंट कि बात करे तो, उनकी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही अहम किरदार निभाने वाली है।
अगला लेख
कंगना रनौट ने इनसे सीखे फिल्म 'पंगा' में कबड्डी के पंगे लेने के गुर