1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Chhapaak, Deepika Padukone, Box Office, First Day Collection

बॉक्स ऑफिस पर छपाक ने किया निराश, पहले दिन के कलेक्शन रहे 4.77 करोड़ रुपये

छपाक
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' पिछले कुछ दिनों से अचानक चर्चा में आ गई। वे जेएनयू के छात्रों से मिलने पहुंची और सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट के और दीपिका के समर्थन में हुईं पोस्ट की बाढ़ आ गई। लेकिन फिल्म का व्यवसाय निराशाजनक रहा। 
 
छपाक ने पहले दिन 4.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सुबह के शो खाली-खाली से थे। दोपहर और रात के शो में दर्शक बढ़े, लेकिन इनकी संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी। 
 
छपाक ने कुछ बड़े शहरों और हाई-एंड मल्टीप्लेक्सेस में ही अच्छा कलेक्शन किया। बी और सी क्लास सेंटर्स में फिल्म को दर्शक नहीं मिले। फिल्म की तारीफ तो हुई है। शायद दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन थोड़े बढ़ जाएं। 
अगला लेख
मायके जाते ही 16 साल वाली फीलिंग आ जाती है : कमाल है पति-पत्नी का यह चुटकुला