1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rekha praised sonakshi sinha performance in web series heeramandi

rekha praised sonakshi sinha performance in web series heeramandi

Web series Heeramandi
Web series Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख फरदीन खान और शेखर सुमम जैसे कलाकार शामिल हैं। 
 
'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा ने दोहरी भूमिका निभाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना और फरीदान की भूमिका निभाई है, जो मां बेटी होती हैं। सोनाक्षी के इन किरदारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच रेखा ने भी सोनाक्षी की तारीफ की है।
 
हाल ही में 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की शानदार स्क्रीनिंग हुई थीं, जिसमें पूरी स्टार कास्ट के साथ-साथ रेखा भी शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सोनक्षी के किरदार को लेकर उनकी तारीफ की। इसका खुलासा सोनाक्षी सिन्हा ने किया है।
 
पिंकविला संग बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, यदि मैं इसके बारे में सोचती हूं तो भी मैं अवाक रह जाती हूं। रेखा बहुत रोमांचित थीं। उन्होंने मेरी मां से कहा था कि वह मेरी दूसरी मां है और वो मेरी बेटी है, आपकी बेटी नहीं और मुझसे बहुत प्यार करती हैं।
 
सोनाक्षी ने कहा, रेखा जी के शब्द मेरे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि वह खुद कितनी बड़ी स्टार है, कितनी खूबसूरत हैं। इसके अलावा एक इंसान के रूप में भी उनका जवाब नहीं। उनसे तारीफ सुनकर बहुत-बहुत ज्यादा खुशी हुई।  
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Baahubali The Crown Of Blood अपने भव्य एनिमेशन से दर्शकों को लुभाएगी : एसएस राजामौली