1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arbaaz khan and sshura khan blessed with baby girl

खान परिवार में गूंजी किलकारी, अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

Arbaaz Khan becomes father
बॉलीवुड के मशहूर खान परिवार में एक बार फिर किलकारियां गूंज गई है। अरबाज खान दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्ही परी आने से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। 
 
शूरा खान को 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 5 अक्टूबर को बच्ची को जन्म दिया है। अरबाज पहले से एक बेटे अरहान के पिता है। अब वह बेटी के पिता बने हैं। खान खानदान में ये पहली बेटी है, ऐसे में परिवार में डबल खुशी का माहौल है। 
 
अरबाज खान ने बीते दिन शूरा के लिए एक ग्रैंड बेबी शावर का आयोजन किया था। इस बेबी शावर में परिवार के तमाम लोग और कई दोस्त शामिल हुए थे। सलमान भी वहां दिखाई दिए थे। हालांकि सलमान अभी अपनी नन्हीं सी भतीजी से मिलने अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। 
 
बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा संग हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। साल 2018 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था। इसके बाद अरबाज ने लंबे समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती थी। 
 
लेकिन जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद अरबाज ने रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट करना शुरू कर दिया। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज ने 2023 में शूरा संग शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 15 साल का फर्क होने से कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
संजय दत्त के गिरफ्तार होने के बाद माधुरी दीक्षित ने तोड़ दिए थे सारे रिश्ते, साथ फोटो खिंचवाने से भी किया इनकार, लेखक का दावा