1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Happy Birthday Vijay Deverakonda Interesting Facts About Actor

Vijay Deverakonda कभी बनना चाहते थे सिंगर, लाइगर से किया था बॉलीवुड डेब्यू

Vijay Deverakonda Birthday
Vijay Deverakonda Birthday: साउथ सुपरस्टर विजय देवरकोंडा 9 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय साउथ इंड्रस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। 9 मई 1989 को हैदराबाद में जन्मे विजय देवरकोंडा ने साल 2016 में फिल्म 'पेली चोपुलु' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। 
 
साल 2017 में रिलीज फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से विजय देवरकोंडा को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। क्या अपा जानते हैं विजय एक्टर नहीं बल्कि संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। 
 
विजय देवरकोंडा की बचपन से सिंगर बनाने की ख्वाहिश थी। उनका सपना था कि वह सिंगर बने और उन्होंने इसलिए शास्त्रीय संगीत सीखने की भी कोशिश की थी। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टर बनकर धूम मचा दी। 
 
एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई बार उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Salman Khan की हीरोइन बनेंगी Rashmika Mandanna, फिल्म Sikandar में हुई एंट्री