शनिवार, 4 अक्टूबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna vijay deverakonda got engaged wedding in feb 2026
Last Modified: शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 (11:38 IST)

रश्‍मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप तरीके से की सगाई, जानिए कब लेंगे सात फेरे

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda get engaged
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि विजय और रश्मिका ने सगाई कर ली है। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। 
 
दोनों ने 3 अक्टूबर को सगाई की है। हालांकि सगाई को लेकर न तो विजय देवरकोंडा और न ही रश्मिका मंदाना की तरफ से कोई जानकारी सामने आई है। विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे के करीब हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल स्वीकार नहीं किया है। 
 
वहीं दोनों की शादी की डेट भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। 
बता दें कि विजय देवरकोंडा की पहली सगाई रक्षित शेट्टी के साथ हुई थी। रक्षित और रश्मिका ने 2016 में फिल्म 'किरिक पार्टी' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने 2017 में सगाई कर ली थी। लेकिन 2018 में रश्मिका और रक्षित की सगाई टूट गई थी। 
 
इसके बाद रश्मिका का नाम विजय देवरकोंडा संग जुड़ने लगा था। रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'गीता गोविंदम्' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 
 
ये भी पढ़ें
हादसा नहीं साजिश थी जुबीन गर्ग की मौत, सिंगर को दिया गया था जहर, म्यूजिक बैंड के सदस्य का दावा