1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh rents flat deepika padukone building pay 7 25 lakh per month

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में रेंट पर लिया फ्लैट, हर महीने देंगे इतना किराया

Ranveer Singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 के नवंबर में शादी की थी। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल हैं और लोगों के फेवरेट भी हैं। दोनों मिलकर फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन और रियल लाइफ केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता है। दोनों अपने बिजी शेड्यूल से एक-दूसरे के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करते हैं और इस बात का खुलासा भी कई बार हो चुका है। लेकिन अब लगता है कि इस जोड़ी के लिए काम की वजह से एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में इस मुश्किल का हल निकाल लिया है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में एक घर किराए पर लिया है, जिससे वे उनके करीब रह सकें।
 
खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग यानी मुंबई के प्रभादेवी इलाके के बोमोंडे टावर्स में एक फ्लैट किराए पर लिया है। रणवीर सिंह इस फ्लैट के लिए भारी रकम दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस फ्लैट को तीन साल के लिए किराए पर ले लिया है। इस फ्लैट के लिए पहले दो साल रणवीर हर महीने 7.25 लाख रुपए की रकम भरेंगे और फिर तीसरे साल 7.97 लाख की रकम अदा करेंगे।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। वहीं रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म '83' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर और दीपिका साथ नजर आएंगे। 
अगला लेख
2020 के पहले शुक्रवार 6 फिल्में होंगी रिलीज़