मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh and sara ali khan film simmba new poster release
Written By

रिलीज हुआ सिम्बा का नया पोस्टर, एंग्री लुक में नजर आए रणवीर

Film Simmba
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का इन दिनों जोरों-शोरों से प्रमोशन चल रहा हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं और फिल्म के नए-नए पोस्टर्स इस उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं।
 
रणवीर सिंह अपनी फिल्म के नए-नए पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का शानदार पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर में रणवीर एक दबंग पुलिस वाले के रूप में दिख रहे हैं और उनके तेवर चेहरे पर साफ तौर से नजर आ रहे हैं। 
 
रणवीर ने पोस्टर शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म को रिलीज होने में अब एक ही दिन बाकि हैं। इस पोस्टर से पहले फिल्म का नया गाना 'मेरा वाला डांस' भी जारी किया गया है। गाने में रणवीर सिंह के साथ अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं।
 
फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह पहली दफा एक पुलिसवाले का रोल प्ले करते नजर आएंगे। सारा अली खान उनके अपोजिट रोल में हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' का रीमेक है।
ये भी पढ़ें
पति-पत्नी का सुपरहिट जोक : शादी करके खुश तो हो न?