शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh sara ali khan rohit shetty promotes film simmba
Written By

रोहित शेट्टी ने बताया, कहां से मिला सिम्बा बनाने का आइडिया

रोहित शेट्टी ने बताया, कहां से मिला सिम्बा बनाने का आइडिया - ranveer singh sara ali khan rohit shetty promotes film simmba
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में सिम्बा की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए छत्तीसगढ़ पहुंची। 
 
इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्हें सिम्बा बनाने का आइडिया कहां से मिला। रोहित शेट्टी ने एक सवाल के जवाब में कहा, सिम्बा फिल्म बानाने का आइडिया उस समय आया जब मैं दक्षिण भारत का एक फिल्म देख रहा था। तभी सोचा कि इसी प्रकार से फिल्म बनाना चाहिए। इस कारण मैंने सिम्बा बनाई। 
 
सिम्बा को सिंघम का थर्ड पार्ट बताए जाने के सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म सिंघम का पार्ट-3 बिल्कुल नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से नई फिल्म है। 
 
वहीं, रणवीर सिंह ने कहा कि सिम्बा में रोहित शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। फिल्म में दर्शकों को एक्शन, रोमांस व कॉमेडी का तड़का मिलेगा। यह फिल्म मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। 
 
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं। यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म टेंपर का रीमेक हैं। फिल्म में सोनू सूट विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें
ज़ीरो का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड, उम्मीद से कम रहा प्रदर्शन