1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Birthday Celebration, Sushmita Sen

फॉर्महाउस में सलमान खान ने मनाया जन्मदिन, कौन-कौन पहुंचा बधाई देने

सलमान खान
दबंग स्टार सलमान खान 27 दिसम्बर को पूरे 53 साल के हो गए। पनवेल फॉर्महाउस पर अपना बर्थडे मनाना सलमान को पसंद है और इस बार भी बर्थडे का जश्न 26 दिसम्बर की रात से ही शुरू हो या। 
 
फॉर्महाउस जाने के पहले सलमान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमा हुए अपने फैंस का हाथ हिला कर अभिवादन किया। ये फैंस सलमान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे। 


 
सलमान के दोस्त, परिवार और नजदीकी लोग उन्हें बधाई देने पनवेल फॉर्महाउस पहुंचे। सलमान ने एक बड़ा सा केक काटा और इसके बाद डांस शुरू हो गया। 
 
सलमान को रात में ही बधाई देने पहुंचे लोगों में प्रमुख हैं कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, मौनी रॉय, अनिल कपूर, सोनू सूद। भाई अरबाज और सोहेल, बहन अलवीरा और अर्पिता भी मौजूद थे। 
 

 
सुष्मिता से ने सलमान के साथ अपना डांस करता वीडियो भी शेयर किया है। 
अगला लेख
करण का खुलासा, साल 2019 में ये स्टारकिड्स करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू