एक्ट्रेस नहीं जाह्नवी कपूर को डॉक्टर बनाना चाहती थीं मां श्रीदेवी, नाम के पीछे भी है दिलचस्प कहानी
बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाड़ली जाह्नवी ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक ऐसी जगह बना ली है, जहां वह अपनी मां की छाया से बाहर निकलकर अपनी एक स्वतंत्र पहचान बना चुकी हैं।
जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी जाह्नवी हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां श्रीदेवी इसके खिलाफ थीं। वह चाहती थीं कि जाह्नवी डॉक्टर बनें और ग्लैमर की दुनिया से दूर रहें। हालांकि, जाह्नवी की जिद और जुनून को देखकर आखिरकार उन्होंने अपनी बेटी को सपोर्ट किया।
नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी
जाह्नवी का नाम उनकी मां की ही फिल्म के एक किरदार पर है? साल 1997 में जब जाह्नवी का जन्म हुआ, उसी दौरान श्रीदेवी की फिल्म 'जुदाई' रिलीज हुई थी। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के किरदार का नाम 'जाह्नवी' था, जो श्रीदेवी को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वही रख दिया।
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से धमाकेदार शुरुआत की। 'गुंजन सक्सेना', 'मिली' और 'बवाल' जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ ग्लैमरस ही नहीं, बल्कि एक पावरहाउस परफॉर्मर भी हैं। जाह्नवी के लिए यह साल बेहद खास है क्योंकि उनकी फिल्म 'Homebound' को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।
जाह्नवी कपूर अब केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं, वह साउथ सिनेमा में भी बड़े धमाके की तैयारी में हैं। साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ जाह्नवी फिल्म 'पेद्दी' (RC16) में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'लग जा गले' में टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें