गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 anurag dobhal suicide attempt emotional video family controversy
Last Modified: गुरुवार, 5 मार्च 2026 (13:11 IST)

'ये मेरा आखिरी व्लॉग है', बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल का भावुक वीडियो, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

Anurag Dobhal
फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने यूट्यूब पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपना 'आखरी व्लॉग' बताया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता, भाई और पत्नी को लेकर जो खुलासे किए हैं, उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
 
अनुराग डोभाल ने 2 घंटे लंबे वीडियो में रोते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। ये उनका आखरी वीडियो है, उन्होंने यूट्यूब छोड़ दिया है। अनुराग ने यह भी खुलासा किया कि वो सुसाइड की कोशिश भी कर चुके हैं। 
 
अनुराग ने कहा, मैं लास्ट व्लॉग ऐसे करूंगा सोचा नहीं था। पिछले कुछ महीने में इतना कुछ हो जाएगा सोचा नहीं था। पिछले दो-तीन साल से मैं बहुत कुछ सह रहा हूं। आखिरी के आठ महीने तो बहुत एक्स्ट्रीम हो गया था सबकुछ। मेरी लाइफ इतनी बुरी तरह बदली है कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि जिंदगी मुझे ऐसे पटक देगी। 
 
अनुराग ने दावा किया कि वह गहरे डिप्रेशन में हैं और पिछले पांच दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है। उन्होंने इस स्थिति के लिए अपने माता-पिता, भाई कलम और बहन श्रेया को जिम्मेदार ठहराया है। अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की। 
यूट्यूबर ने कहा, रितिका मेरी फैन थी। मुझे टेक्स्ट करती रहती थी इंस्टाग्राम पर। दो-तीन साल तक उसने टेक्स्ट किया। फिर एक दिन मैंने उसके डीएम का रिप्लाई करा। बात शुरू हुई। प्यार हुआ। मुझे लगा बहुत अच्छी लड़की है, मैंने शादी करने का डिसाइड किया। पहले घरवाले नहीं माने, लेकिन कुछ समय बात मान गए। 
 
अनुराग ने आगे कहा, मेरी शादी से ठीक 6 दिन पहले माता-पिता ने आने से मना कर दिया। रिश्तेदारों के सामने मुझसे हाथ जुड़वाए गए और माफी मंगवाई गई। मम्मी-पापा ने इस हद तक टॉर्चर किया कि उन्होंने कहा- 'ना हम खुश रहेंगे, ना तुझे रहने देंगे'। शादी की सारी रस्में मैंने अकेले कीं। उन्होंने मुझसे कहा कि इस लड़की को घर लेकर मत आना। मैं एक ब्राह्मण था और मैंने एक राजपूत से शादी की। मुझे नहीं लगा था कि इंटरकास्ट मैरिज करने से नाम डूब गया। 
 
उन्होंने कहा, मैंने कैसे भी करके एक हफ्ता निकाला। मैंने सोचा, गुस्सा शांत हो जाएगा तो अपने आप फोन करेंगे। नहीं फोन किया। मैंने सुसाइड करने की भी कोशिश की, लेकिन कर नहीं पाया। मुझे लगा, मेरे मां-बाप को कैसा लगेगा। मैंने झूठ बोला था कि मैंने नया घर लिया है और मेरे मम्मी-पापा ऊपर रहते हैं। मैं रितिक के साथ पुराने फ्लैट में रह रहा था और मेरे मां-बाप घर में। 
 

भाई पर संपत्ति हड़पने का आरोप

अनुराग ने अपने भाई कलम डोभाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने सोशल मीडिया पर 'एक्सपोज' करने की धमकी देकर उनकी सारी संपत्ति और यहां तक कि उनके पालतू कुत्तों को भी छीन लिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें वित्तीय और मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया गया है।
 

पत्नी रितिका को लेकर भावुक संदेश

वीडियो में अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि रितिका को लोगों ने बहकाया और गलत जानकारी दी, जिसकी वजह से वह उन्हें छोड़कर चली गईं। अनुराग ने कहा, रितिका, काश तुमने मुझ पर भरोसा किया होता। मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और हमारे बच्चे के सम्मान के लिए सच बोलना।
 
बता दें कि अनुराग ने 2018 में अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी। वह अपनी महंगी बाइक्स और लंबी राइड्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी काम किया ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सकें। 'बिग बॉस 17' में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी, हालांकि शो के मेकर्स के साथ उनके विवाद भी चर्चा में रहे थे।
ये भी पढ़ें
प्रेम, त्याग और विरह की गाथा, सोनी सब के 'गणेश कार्तिकेय' में दिखेगा अद्भुत क्षण