मामा गोविंदा की वजह से कृष्णा अभिषेक को मिली खूब इज्जत, हर दिन मिलती थी इतनी फीस
फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच अक्सर मनमुटाव की खबरें सामने आती रहती थीं। गोविंदा जितनी भी बार 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे उस एपिसोड़ से कृष्णा ने दूरी बनाए रखी।
गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से चला आ रहा 'कोल्ड वॉर' अब खत्म हो गया है। बीते दिनों भारती सिंह के पॉडकास्ट में कृष्णा ने अपने मामा के प्रति जो सम्मान और प्यार दिखाया है, उसने फैंस को भावुक कर दिया। कृष्णा ने स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें जो इज्जत और पैसा मिला, उसके पीछे सिर्फ एक ही नाम था— गोविंदा।
कृष्णा ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि 2007 में उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' सिर्फ पैसों के लिए साइन किया था। उन्होंने कहा था, मैं उस वक्त भोजपुरी फिल्में करता था, जहां 30 दिन रात-दिन शूटिंग करने पर 3 लाख रुपये मिलते थे। लेकिन कॉमेडी सर्कस में मुझे एक दिन के 3 लाख रुपये मिल रहे थे। मेकर्स मुझे इतनी अहमियत सिर्फ इसलिए देते थे क्योंकि मैं गोविंदा का भांजा था।
कृष्णा अभिषेक ने कहा था, मुझे कॉमेडी या फिर थिएटर का कोई एक्सपीरियंस नहीं था। लोग मुझे गोविंदा का भांजा या फिर कश्मीरा शाह के पति के तौर पर जानते थे। मैंने टीवी पर सिर्फ 'नच बलिए शो' किया जिसके बाद मैं पॉपुलर हो गया।