1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh and deepika padukone buy new home in alibaug griha pravesh photos goes viral

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में खरीदा नया आशियाना, गृह प्रवेश की तस्वीरें आई सामने | ranveer singh and deepika padukone buy new home in alibaug griha pravesh photos goes viral

Ranveer Singh
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश कर लिया है। रणवीर-दीपिका का यह नया घर मुंबई के अलीबाग में समंदर किनारे है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गृड प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर की है। 

 
अपनी इंस्टा स्टोरी पर गृह-प्रवेश पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका व्हाइट कलर के कपड़े पहने हवन करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में गृह प्रवेश किया। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। 
 


दीपिका और रणवीर ने बीते दिन जन्माष्टमी के दिन नए घर में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है। इसे स्टार्स का हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह करीब 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। 
अगला लेख
अभिनेता और निर्देशक हेमवंत तिवारी की मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में धूम, 'माली- द गार्डनर' का हुआ ग्रैंड प्रीमियर