सम्बंधित जानकारी
- इंडियन आइडल पवनदीप के फैंस न हो परेशान, वीजा पॉलिसी में बदलाव भी नहीं रोक पाए उनके कदम
- नशे में चूर पाकिस्तानी सिंगर को देख भड़के भारतीय फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
- बनारसी साड़ी पहन मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा
- व्हाइट आउटफिट में राशि खन्ना का किलर लुक, तस्वीरें वायरल
- दोबारा फिल्म समीक्षा: वक्त के जंगल में खोया एक बंजारा
एक्स गर्लफ्रेंड ने सलमान खान पर लगाया आरोप, बताया 'महिलाओं को पीटने वाला' | salman khan ex girlfriend somy ali calls him woman beater | salman khan ex girlfriend somy ali calls him woman beater
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भले ही 56 साल की उम्र में भी कुंवारे हो, लेकिन उनका नाम कई हसिनाओं के संग जुड़ चुका है। फिल्म एक्ट्रेस सोमी अली से भी सलमान का नाम नब्बे के दशक में जुड़ा था। सलमान की सोमी अली इतनी दीवानी थीं कि उनसे मिलने वह विदेश से मुंबई तक आ गई।
सोनी न केवल बॉलीवुड में हीरोइन बन गईं, बल्कि सलमान की 'खास दोस्त' भी बन गईं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हुआ और वे फिर अपने वतन लौट गईं। सोमी अक्सर सलमान का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है।
सोमी ने सलमान पर महिलाओं को पीटने का अरोप लगाया, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इनकी 'पूजा' करना बंद करो प्लीज। अभिनेत्री ने सलमान का नाम लिए बिना लिखा, 'एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।'
सोमी अली का यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। जिस अकाउंट से ये पोस्ट किया गया था वो वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इसे ही सोमी का असली इंस्टा अकाउंट कहा जाता है।
