• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. harshvardhan rane scared as helium ballons burst near him on ek deewane ki deewaniyat set
Last Updated : शनिवार, 14 जून 2025 (16:44 IST)

एक दीवाने की दीवानियत की रैप-अप पार्टी के दौरान हुआ हादसा, बाल-बाल बचे हर्षवर्धन राणे!

Accident happened on the shooting set
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह सोनम बाजवा के साथ नजर आने वाले हैं। गुरुवार को इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है, जिसके बाद टीम ने रैप-अप सेलिब्रेशन मनाया। 
 
फिल्म की रैप-अप पार्टी के दौरान एक हादसा भी हो गया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं लगी है। हर्षवर्धन राणे ने इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
इस वीडियो में दिख रहा है कि हर्षवर्धन राणे फिल्म के मेबर्स के साथ केक कटिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान हीलियम के गुब्बारे अचानक से फट गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
हर्षवर्धन ने वीडियो शेयर कर लिखा, आप जानते हैं कि जब कोई दुर्घटना आपको छूती नहीं है तो भगवान आपकी फिल्मों के साथ होते हैं। शुक्र है कि सभी सुरक्षित थे, जब पूरी टीम लगातार 5 नाइट शिफ्ट में शूटिंग कर रही थी और “एक दीवाने की दीवानियत” की रैप का जश्न मना रही थी।
उन्होंने लिखा, जब हमारे पीछे 8-9 फीट की दूरी पर हीलियम के गुब्बारे फटे! दुर्घटनाओं और रुकावटों ने हमसे दूरी बनाए रखने का फैसला किया क्योंकि अभिभावक देवदूतों ने हमें और इस फिल्म को चुना। #FreakAccident लेकिन #SonOfGod 
 
'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।