• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunjay kapur bought a bond worth 14 crores for ex wife karisma and his children
Last Modified: शनिवार, 14 जून 2025 (12:40 IST)

संजय कपूर एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए कर गए यह काम, हर महीने मिलते हैं इतने लाख रुपए

sunjay kapur death
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। यूके में पोलो खेलते समय संजय के मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी। 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। 
 
संजय और करिश्मा के दो बच्चे समायरा और किआन है। तलाक के बाद दोनों अपने बच्चों की को पैरेंटिंग कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक की अर्जी के साथ अपने बच्चों की कस्टडी भी मांगी थी। तब कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी एक्ट्रेस को दी थी और संजय को बच्चों से मिलने का हक दिया था। 
भले ही बच्चों की पर‍वरिश करिश्मा कर रही हो, ‍लेकिन संजय ने भी अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए एक अहम काम किया था। संजय ने समायरा और किआन के लिए करोड़ों के बॉन्ड खरीदे थे जिसपर उन्हें हर महीने लाखों का इंटरेस्ट मिलता है। 
 
खबरों के अनुसार करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने अपने दोनों बच्चों समयारा और किआन के लिए 14 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे थे। इस बॉन्ड पर बच्चों को हर महीने 10 लाख रुपए का इंटरेस्ट मिलता है। संजय ने मुंबई में करिश्मा के नाम एक घर भी किया था जो कि पहले उनके पिता के नाम था। 
 
तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को शादी में मिली सभी जुलरी भी दे दी थी। इसके साथ ही एलिमनी के तौर पर 70 करोड़ रुपए दिए थे। संजय कपूर दुनिया के 2703वें सबसे धनी व्यक्ति थष। फोर्ब्स के अनुसार संजय कपूर की कुल नेटवर्थ 1.2 बिलियन थी। 
ये भी पढ़ें
सुशांत‍ सिंह राजपूत को टीचर कहते थे इश्कबाज, स्कूल के पहले ही दिन मिली थी यह सजा