• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunjay kapur death karisma kapoor ex husband three marriages life story
Last Updated : शुक्रवार, 13 जून 2025 (14:48 IST)

संजय कपूर की पूरी कहानी: कपूर खानदान से रिश्ता, तीन शादियां और एक रहस्यमयी मौत

पोलो मैच में मधुमक्खी निगली और हो गया हार्ट अटैक! करिश्मा कपूर के Ex पति की चौंकाने वाली मौत

Sunjay Kapur
12 जून को इंग्लैंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगलने के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया। इस सनसनीखेज जानकारी की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और कंसल्टेंट सुहैल सेठ ने एएनआई को दी।
 
करिश्मा कपूर के Ex-husband के तौर पर रहे चर्चा में
संजय कपूर का नाम बॉलीवुड में तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, समायरा (2005) और कियान (2011)। हालांकि, 2014 में उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में आधिकारिक रूप से अलग हो गए। बच्चों से संजय लगातार मिलते रहे और प्यार देते रहे। 
 
पहली पत्नी: फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी
संजय की पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। दोनों ने 1996 में लंदन में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता 2000 तक ही टिक सका। नंदिता बेहद चर्चा में रही हैं।वो कभी रणबीर कपूर की क्रश थीं और विद्युत जामवाल से उनकी सगाई भी हुई थी, जो टूट गई। डीनो मोरिया से उनकी नजदीकियां भी चर्चा में रही हैं। 

 
तीसरी पत्नी: मॉडल और सोशलाइट प्रिया सचदेव
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने दिल्ली की मॉडल और सोशलाइट प्रिया सचदेव से 2017 में तीसरी शादी की। संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है।
ये भी पढ़ें
मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म