• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karisma kapoor ex husband sanjay kapur last rites and funeral details
Last Updated : शनिवार, 14 जून 2025 (12:00 IST)

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, इस वजह से लंदन से पार्थिव शरीर को लाने में हो रही देरी

Karisma Kapoor ex husband death
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। बताजाया जा रहा है कि पोलो खेलते समय उन्हें मुंह के अंदर मधुमक्खी चली गई थी। इसके बाद संजय कपूर को दिल का दौरा पड़ गया। 
 
संजय कपूर भले ही अमेरिका के निवासी थे लेकिन उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। इसका कारण लीगल कॉम्पलीकेशनंस बताया जा रहा है, क्योंकि उनकी नागरिकता अमेरिकी है।
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता ने एनडीटीवी संग बात करते हुए कहा कि उनका पोस्टमार्टम चल रहा है। जरूरी डॉक्यूमेंटशन का काम पूरान होने के बाद संजय के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।
 
संजय कपूर सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन थे। उनकी कंपनी मारुति और कई अन्य कार कंपनियों के स्टीयरिंग और एयर कंडीशनर बनाती है। संजय भारत के बिजनेस और खेल जगत में एक प्रमुख व्यक्ति थे। उनका मोटरस्पोर्ट्स और पोलो में गहरा लगाव था। 
 
बता दें कि संजय कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। संजय की पहली 1996 में फेमस फैशन डिजाइनर और स्टाइलिश नंदिता महतानी संग हुई थी। दोनों का 2000 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय ने 2003 में फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। 
 
करिश्मा और संजय कपूर का साल 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की थी। प्रिया की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रिया की एक बेटी हैं। वहीं 2018 में प्रिया और संजय एक बेटे के पैरेंट्स बने। 
ये भी पढ़ें
संजय कपूर एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए कर गए यह काम, हर महीने मिलते हैं इतने लाख रुपए