1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pakistani singer rahat fateh ali khan gets trolled over his viral drunk video

नशे में चूर पाकिस्तानी सिंगर को देख भड़के भारतीय फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास | pakistani singer rahat fateh ali khan gets trolled over his viral drunk video

Pakistani Singer
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान की भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। राहत फतेह अली ने कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने अपनी आवाज से फैंस के दिलों अलग जगह बनाई है। लेकिन इन दिनों राहत फतेही अली खान को अपने एक वीडियो की वजह से नाराजगी झेलनी पड़ रही है। 

 
राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नशे में चूर नजर आ रहे हैं। वह अपने चाचा नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर रहे शख्स से बात करते नजर आ रहे हैं।
 
राहत फतेह अली इस शख्स पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। वह लड़खड़ाती जुबां में कह रहे हैं कि 'वो एक थे, एक हैं और एक रहेंगे।' वीडियो में मैनेजर हाजी इकबाल नकीब को गले लगाये हुए राहत फतेह कहते हैं, हम एक हैं और हम हमेशा एक रहेंगे।  ये मेरी जान हैं नुसरत फतेह अली खान।
 


अपने फेवरेट सिंगर को इस तरह नशे की हालत में देखने के बाद फैंस काफी नाराज है। सोशल मीडिया पर राहत फतेह अली खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
अगला लेख
इंडियन आइडल पवनदीप के फैंस न हो परेशान, वीजा पॉलिसी में बदलाव भी नहीं रोक पाए उनके कदम