बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की बधाई | bollywood celebs greet fans on the occasion of janmashtami
देश में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दे रहे हैं।
T 4382 - आला रे आला गोविंदा आला !! pic.twitter.com/OxW3Dv52KJ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 18, 2022
अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने एक फिल्म के गाने को शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ दही हांडी फोड़ते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आला रे आला गोविंदा आला।'
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं pic.twitter.com/GvaRQHX2S6
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 19, 2022
रितिक रोशन ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Wishing you all a happy Janmashtami! May you be blessed with an abundance of prosperity and happiness!
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) August 19, 2022
साउथ स्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया, 'आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको ढ़ेर सारी खुशियां मिलें।
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 18, 2022
अजय देवगन ने लिखा, जब कृष्ण भगवान आपके सारथी हो, तब जिंदगी की हर मुश्किल आसान हो जाती है। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये।
Wishing everyone a very #HappyJanmashtami. May Shree Krishna bless everyone with abundant peace and happiness. जय श्री कृष्ण! pic.twitter.com/WG6OJheMYg
— VarunDhawan (@Varun_dvn) August 19, 2022

