1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. four months after daughters birth Debina banerjee announce second pregnancy

बेटी के जन्म के 4 महीने बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं देबिना बनर्जी, ट्रोल होने पर बोलीं- तो क्या अबॉर्शन... | four months after daughters birth Debina banerjee announce second pregnancy

Debina Banerjee
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। देबिना अपनी पहली डिलीवरी के 4 महीने बाद ही दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। हाल ही में देबिना ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। 

 
देबिना के इस पोस्ट पर फैंस जहां उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इतनी जल्दी दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर देबिना को ट्रोल भी कर हैं। कई यूजर्स उन्हें दूसरे बच्चे के लिए इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं ट्रोल करने वाले यूजर्स को देबिना ने करारा जवाब दिया है।
 
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करने के बाद इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा। इस दौरान जब एक यूजर ने चार महीने के अंदर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाया तो देबिना ने कहा, 'अगर मां बिल्कुल भी स्तनपान नहीं करा रही है, तो वह गर्भवती हो सकती है।' 
 
एक अन्य यूजर ने देबिना से पूछा कि, 'क्या वह एक बच्चा पैदा करना चाहती हैं या एक बच्ची?' इस पर देबिना ने क्यूट अंदाज में जवाब दिया कि, 'वह सिर्फ एक स्वस्थ बच्चा चाहती हैं।' एक अन्य यूजर ने उन्हें दूसरे बच्चे के लिए थोड़ा गैप देने की सलाह दे डाली। जवाब में देबिना ने पूछा कि अगर लोगों के ट्विन्स होते हैं, लोग तब क्या करते हैं? तब उन्हें क्या सलाह दी जाती होगी?
 
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, आपको दोनों बच्चों में कम से कम एक साल समय देना चाहिए था। इस पर देबिना ने जवाब देते हुए लिखा, 'कि ऐसी स्थिति में क्या मैं अबॉर्ट करवा लूं?'
 
बता दें कि देबिना और गुरमीत साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 10 साल बाद देबिना ने अप्रैल 2022 में अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम लियाना हैं। 
अगला लेख
सांसारिक दुनिया छोड़ संन्यासी बनीं यह एक्ट्रेस, मुंबई छोड़ तीर्थयात्रा पर निकलीं