1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rani chaterjee reacts on bhojpuri song abusing rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती पर बने अश्लील भोजपुरी गानों पर रानी चटर्जी ने यह बात कही

Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सियासत का दौर जारी है। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं इस मामले पर भोजपुरी के कई गाने भी लॉन्च हो गए हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर भोजपुरी में कई अश्लील गाने बन रहे हैं।

 
अब इस पूरे मामले पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी बात रखी है और कहा है कि रिया चक्रवर्ती को लेकर भद्दे भोजपुरी गाने बनाना ठीक नहीं है। 

एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी ने कहा, रिया चक्रवर्ती पर गंदे गाने बनाने वालों को कुछ तो शर्म करनी चाहिए। सुशांत केस में सीबीआई जांच चल रही है इसलिए अभी रिया पर जबरदस्ती आरोप लगाना उचित बात नहीं है। लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह एक लड़की है।
 
उन्होंने कहा, रिया को लेकर गंदे-गंदे भोजपुरी गाने बनाना एकदम गलत बात है। मैं आपको बता दूं कि इसी बात को लेकर मैंने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था कि रिया पर गंदे गाने बनाने वालों को थोड़ी शर्म करनी चाहिए।
 
बता दें कि कुछ समय पहले रानी चटर्जी ने डिप्रेशन के बारे में खुद से जुड़ी कुछ गंभीर बातें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट लिख बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं जिसकी वजह एक शख्स है जो कि सोशल मीडिया पर उनके लिए निगेटिव बातें लिखता है, जिस वजह से वह बहुत परेशान हैं और नकारात्मक हो रही हैं। 
 
अगला लेख
साल 2021 में 2 से 3 होंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोशल मीडिया मिल रही जमकर बधाई