सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor wore father rishi kapoor wrist watch in wedding
Written By
Last Updated : शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (14:45 IST)

शादी में रणबीर कपूर ने पहनी थी अपने पिता ऋषि कपूर की घड़ी, जानिए कितनी है कीमत

Ranbir Kapoor
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपनी शादी में रणबीर कपूर ने खास घड़ी पहनी थी।

 
रणबीर कपूर ने शादी में दिवंगत पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहनी थी। बताया जा रहा है कि इस घड़ी को रणबीर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहना था। खबरों के अनुसार इस घड़ी की कीमत 21 लाख रुपए थी और यह 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड केस की है। 
 
बता दें कि शादी में आलिया भट्ट ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था। वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और 14 अप्रैल को यह कपल शादी के बंधन में बंध गया।
ये भी पढ़ें
रुबीना दिलैक का फूटा गुस्सा, बोलीं- पहले फोटो लेते, फिर पूछते हैं मैडम आप कौन...