शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yeh rishta kya kehlata hai fame mohena kumari blessed with a baby boy
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (12:10 IST)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर गूंजी किलकारी, बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर गूंजी किलकारी, बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस | yeh rishta kya kehlata hai fame mohena kumari blessed with a baby boy
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एकट्रेस मोहिना कुमारी मां बन गई हैं। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वह एक बेटे की मां बनीं हैं। हालांकि मोहिना और उनके परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 
मोहिना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रही हैं। मोहिना एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं, उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई डांस वीडियो शेयर किए। सुयश रावत से शादी के बाद एक्ट्रेस ने शोबिज छोड़ दिया था। मोहिना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
 
मोहिना कुमारी ने फरवरी 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'एक नई शुरुआत की शुरुआत।'
 
बता दें कि मोहिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'कीर्ति सिंघानिया' का किरदार निभाया था। इसी शो से एक्ट्रेस ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। 
 
ये भी पढ़ें
केजीएफ चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: तोड़ सकती है सारे फिल्मों के रिकॉर्ड्स