1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. golmaal fame actress manju singh passes away

'गोलमाल' की एक्‍ट्रेस मंजू सिंह का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Golmaal Actress
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। हिन्दी टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार मंजू सिंह का निधन कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुआ। गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके मंजू सिंह के निधन की जानकारी दी है।

 
स्वानंद किरकिरे ने अपनी पोस्ट में लिखा, मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने। उन्होंने डीडी के लिए कई नायब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है… अलविदा।
 
मंजू सिंह भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थीं। उन्होंने शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। वह ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने फिल्म में रत्ना की भूमिका निभाई थी।
अगला लेख
इस वजह से नहीं हुई आलिया भट्ट की चूड़ा सेरेमनी!