सम्बंधित जानकारी
- जूता चुराई की रस्म में रणबीर कपूर से सालियों ने की इतने करोड़ की डिमांड, सोनी राजदान ने दिया यह गिफ्ट
- जैकी भगनानी ने जेजस्ट म्यूजिक के तले लॉन्च किया आध्यात्मिक चैनल जेजस्ट पूजा
- आलिया भट्ट की ब्राइडल साड़ी पर लिखी थी रणबीर कपूर संग शादी की डेट, क्या आपने देखी?
- दुबई में खराब हुई आशा भोसले के बेटे आनंद की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
- सात नहीं केवल चार फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवन साथी बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जानिए वजह
इस वजह से नहीं हुई आलिया भट्ट की चूड़ा सेरेमनी! | alia bhatt skipped chooda ceremony due to this reason
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चर्चा में बनी हुई है। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी रचाई। इस शादी में परिवार के लोगों के अलावा खास दोस्त ही शामिल हुए। दोनों की शादी से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं।
रणबीर-आलिया की शादी के दौरान सभी रस्मों को बखूबी निभाया गया, फिर वो चाहे हल्दी सेरेमनी हो या मेहंदी का कार्यक्रम, लेकिन इस दौरान जो रस्म रह गई वो थी चूड़ा सेरेमनी। वहीं अब आलिया भट्ट के चूड़ा सेरेमनी ना होने की वजह सामने आई है।
पंजाबी वेडिंग में चूड़ा सेरेमनी काफी अहम मानी जाती है। लेकिन आलिया की शादी में चूड़ा सेरेमनी नहीं की गई। ये सेरेमनी ना करने के पीछे की वजह आलिया का हॉलीवुड डेब्यू माना जा रहा है। चूड़ा सेरेमनी में दुल्हन को कम से कम 40 दिनों तक चूड़ा पहनकर रहना होता है और एक्ट्रेस जल्द ही अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जिसकी वजह से वह 40 दिनों तक चूड़ा नहीं पहन पातीं इस वजह से ये रस्म नहीं की गई।
बता दें कि आलिया और रणबीर ने 'वास्तु' अपार्टमेंट की बालकनी में शादी की। वहीं दोनों सात नहीं बल्कि चार फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवन साथी बने।
