बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी 'एनिमल' का तूफान, रणबीर की फिल्म ने 'जवान' और 'पठान' का तोड़ा रिकॉर्ड | ranbir kapoor starrer animal worldwide box office collection day 2
Animal Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर अपने खूंखार अवतार से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'एनिमल' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है।
वहीं अब फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'एनिमल' का तूफान दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा है। फिल्म ने दो दिनों में ही 'पठान' और 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे दिन फिल्म ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कलेक्शन किया है।
Rewriting the Script of Success #AnimalHuntBegins
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) December 3, 2023
Book Your Tickets https://t.co/kAvgndK34I#Animal#AnimalInCinemasNow #AnimalTheFilm @AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor @iamRashmika @thedeol @tripti_dimri23@imvangasandeep #BhushanKumar @VangaPranay… pic.twitter.com/ESD2y03Crt
वहीं 'एनिमल' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 236 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'एनिमल' का बजट 100 करोड़ रुपए है, जो इसने दो दिनों में ही वसूल कर ली है। फिल्म को 4,500 से 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।
'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं। 'एनिमल' की आंधी में विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का दम निकल गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

