सम्बंधित जानकारी
- 'सीआईडी' के फ्रेड्रिक्स को आया हार्ट अटैक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिनेश फड्निश
- 'डंकी ड्रॉप 3 निकले थे कभी हम घर से' ने शाहरुख खान को दिलाई उनके माता-पिता की याद
- सालार ट्रेलर : 'खानसार' के विशाल साम्राज्य की झलक देख उड़े हर किसी के होश
- जाकिर खान करने जा रहे कमबैक, प्राइम वीडियो ने किया स्टैंड-अप स्पेशल 'मन पसंद' का ऐलान
- शाहरुख खान से फैंस ने मांगा उनका कुर्ता कलेक्शन, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब
Bigg Boss 17 : मुनव्वर फारुकी का शॉकिंग खुलासा, बताया मां ने क्यों किया था सुसाइड | Bigg Boss 17 Munawar Faruqui gets emotional while opening up about how he lost his mom to suicide
Munawar Faruqui Reveals: 'बिग बॉस 17' में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। मुनव्वर फारुकी शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह अपने गेम से सभी को इंप्रेस कर रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर ने शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। कॉमेडियन ने बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है।
मुनव्वर ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी मां का निधन सुसाइड की वजह से हुआ था। मुनव्वर फारुकी ने रिंकू धवन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और सना खान के सामने बातों-बातों में इसका खुलासा किया। मुनव्वर ने कहा कि हमारे घर में एक टाइम रोटी और सालान बनता था तो दूसरे टाइम सालान और चावल। हमने कभी तीसरी चीज देखी ही नहीं।
#Munawar talking about his Mom
— Munawar Faruqui (@munnafan_655) December 1, 2023
"Kho di jannat maine, ab sukoon ki chah nahi
Thokar bina manzil le chale woh raah nahi
Bina matlab Khair nahi puchegi yeh tujhse
Yeh Duniya hai Teri Maa nahi"#MunawarFaruqui #BiggBoss17 #BB17 #MunawarFaruqui pic.twitter.com/1QqQP8UGmh
ऐश्वर्या शर्मा ने मुनव्वर से पूछा कि उनकी मां के निधन के वक्त वह कितने साल के थे। इस पर मुनव्वर फारुकी ने कहा कि वो उस वक्त महज 13 साल के थे। वहीं रिंकू धवन ने मुन्नवर से मां के सुसाइड करने की वजह के बारे में पूछा, इस पर मुनव्वर फारुकी कहते हैं, बहुत सारे कारण थे।
मुनव्वर ने कहा, एक अनहैप्पी मैरिड लाइफ दूसरा कर्ज। उनके पिता पर उस वक्त बहुत कर्ज था। वो हालत काफी अपमानित करने वाली स्थिति थी। उन्हें यही आसान लगा। इस वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई। उनका स्कूल छूट गया और वो कम ही उम्र में काम करने लगे थे।
मुनव्वर फारुकी की इन बातों से सुनकर हर कोई मायूस हो गया। बाद में मुनव्वर फारुकी ने बताया कि उनके परिवार पर उस वक्त सिर्फ 3,500 हजार रुपए का कर्ज था। जिसकी वजह से उनकी मां की जान गई।
Edited By : Ankit Piplodiya
