मंगलवार, 3 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn starrer de de pyaar de 2 passed with zero cuts film gets ua 13 plus certificate
Last Modified: शनिवार, 8 नवंबर 2025 (14:33 IST)

अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' को मिली CBFC की मंजूरी, बिना किसी कट के मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट

De De Pyaar De 2 Censor Board Certificate
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का फैंस बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। फिल्म में अजय एक बार फिर रकुल प्रीत संग रोमांस करते दिखेंगे। वहीं अब इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सर्टिफिकेट मिल गया है। 
 
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को बिना किसी कट के U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। इसके साथ ही फिल्म का फाइनल ड्यूरेशन 147.10 मिनट है, जो लगभग 2 घंटे 27 मिनट और 10 सेकंड लंबा है। 
 
‘दे दे प्यार दे 2' की कहानी की बात करें तो, यह वहीं से शुरू होती है जहां 'दे दे प्यार दे' खत्म हुई थी। आशीष और आयशा की लव स्टोरी आगे बढ़ते हुए अब आशीष, आयशा के माता-पिता से मिलकर उसका हाथ मांगता है। आयशा के माता-पिता पहले तो उम्र के इस बड़े अंतर को लेकर बहुत सहज होते हैं।
 
लेकिन आशीष से मिलने पर उन्हें पता चलता है कि वह आयशा के पिता जितना ही बड़ा है। फिल्म में मिजान जाफरी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
ये भी पढ़ें
शादीशुदा फिल्मेमकर संग प्यार में सामंथा रुथ प्रभु, इंस्टा ऑफिशियल किया रिश्ता!